Manohar Lal Khattar : कोचिंग संस्थान में 3 अभ्यर्थियों की मौत के लिये दिल्ली सरकार जिम्मेदार

Summary :

Manohar Lal Khattar : केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली के एक कोचिंग संस्थान में सिविल सेवा के तीन अभ्यर्थियों की मौत के लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार बताते हुए रविवार को कहा कि जवाबदेही तय की जानी चाहिए। Highlights . Manohar Lal Khattar ने कोचिंग हादसे पर कह दी बड़ी बात . कहा 3 अभ्यर्थियों की मौत के लिये दिल्ली सरकार जिम्मेदार Manohar Lal Khattar ने कोचिंग हादसे पर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा खट्टर ने कहा कि अवैध निर्माण और अतिक्रमण राज्य का विषय है और यह देखा जाना चाहिए कि इसे कैसे…

Manohar Lal Khattar

Manohar Lal Khattar : केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली के एक कोचिंग संस्थान में सिविल सेवा के तीन अभ्यर्थियों की मौत के लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार बताते हुए रविवार को कहा कि जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

Highlights
. Manohar Lal Khattar ने कोचिंग हादसे पर कह दी बड़ी बात
. कहा 3 अभ्यर्थियों की मौत के लिये दिल्ली सरकार जिम्मेदार

Manohar Lal Khattar ने कोचिंग हादसे पर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा

खट्टर ने कहा कि अवैध निर्माण और अतिक्रमण राज्य का विषय है और यह देखा जाना चाहिए कि इसे कैसे रोका जा सकता है।जयपुर में संवाददाताओं से बातचीत में दिल्ली की घटना पर पूछे गये सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, “इसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर दिल्ली सरकार की है, यह अलग बात है कि दिल्ली सरकार ने एक समिति की घोषणा की है। जिम्मेदारी तय होनी चाहिए, कमियों को दूर करने के लिए सभी को आगे आना चाहिए।”हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर ने केंद्रीय बजट की खासियतों को बताने के लिए शहर में थे।

Union Minister Manohar Lal Khattar claims Rajasthan 40 thousand people will  Soon get employment | Rajasthan News: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का  दावा- राजस्थान में 40 हजार लोगों को मिलेगा ...

Manohar Lal Khattar : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर ने केंद्रीय बजट की खासियतों को बताने के लिए शहर में थे।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा शनिवार को दिल्ली में नीति आयोग की बैठक से चले जाने के सवाल पर खट्टर ने कहा कि बोलने के लिए आवंटित समय तय है और अगर उन्हें और समय चाहिए था, तो उन्हें अनुरोध करना चाहिए था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar